374 Views
सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद में शुक्रवार को सामाजिक समरसता के पर्व के रूप में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरसरन शर्मा ने माँ सरस्वती को शाल ओढ़ाकर एवं खिचड़ी का भोग अर्पित कर किया।

इस अवसर पर सह-प्रबंधक हिमांशु, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रबंधक नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला, प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज का आनंद लिया।


विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता माहेश्वरी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ व कर्मचारी बंधुओं एवं बहनों का धन्यवाद किया।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
