399 Views
सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 5 की छात्रा कनक ने विद्या भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय व नगर का नाम रोशन किया।
उक्त प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर नेहरूनगर, गाजियाबाद में सम्पन्न हुई। कनक ने इसके साथ ही रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी ने वंदना सत्र में छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने कनक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
