Search

बुलंदशहर: ककोड़ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

733 Views
बुलंदशहर जिले के ककोड थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शराब की दुकान के पीछे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

ककोड़:  गांव शेरपुर में शनिवार को 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सत्यवीर पुत्र दयाराम निवासी शेरपुर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार सत्यवीर हर रोज की तरह सुबह घर से मजदूरी के लिए निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका शव ककोड़ चौराहे के पास शराब की दुकान के पीछे पड़ा मिला। शव पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कवीश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment