Search

भाकियू एकता फौजी के जिलाध्यक्ष ने जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को सम्बोधित न्यायिक एसडीएम व तहसीलदार को दिया ज्ञापन

244 Views

सिकंदराबाद । सोमवार को तहसील क्षेत्र के झाझर में भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। साथ ही भू-माफियाओं के द्वारा ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे है। जिसके चलते गरीब किसान मजदूर परेशान है। उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन एकता फौजी के जिलाध्यक्ष ठाकुर सतीश कुमार ने एक ज्ञापन के माध्यम से बताई है।

साथ ही क्षेत्र में कट रही अवैध कॉलोनी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस सम्बंध में सोमवार को सिकंदराबाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन न्यायिक एसडीएम दुर्गेश कुमार व तहसीलदार बालमेंदु वर्मा को सौपा है। उन्होंने क्षेत्र के सेकेट्री व ग्राम प्रधान पति की भूमिका पर भी सवाल उठाएं है। वही इस सम्बंध में प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment