Search

सिकंदराबाद: जे.एस.कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

279 Views

जे.एस.(पी.जी.) कॉलेज, सिकंदराबाद में छात्रों ने पेयजल की कमी, गंदे पानी, साफ-सफाई और एनसीसी गतिविधियों में लापरवाही सहित कक्षाओं के न चलने की समस्याओं को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा।


सिकंदराबाद: जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर आज छात्र नेताओं ने कॉलेज प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में सिर्फ एक नल है, जिसमें गंदा पानी आता है। मजबूरीवश छात्र-छात्राओं को वही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे कई बच्चे बीमार भी हो चुके हैं। साथ ही कॉलेज में समय पर साफ-सफाई भी नहीं हो रही है।

उन्होंने प्राचार्या से मांग की कि कॉलेज परिसर में जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई जाए और सफाई व्यवस्था में भी सुधार हो।

नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी ने बताया कि वह पिछले दो साल से एनसीसी से जुड़ी हैं, लेकिन कॉलेज में एनसीसी की भर्ती होने के बाद न तो कोई प्रशिक्षक आता है और न ही ड्रिल कराई जाती है।

वहीं नगर सह छात्रा प्रमुख माही ने कहा कि कॉलेज में कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल रही हैं। छात्र-छात्राएं कॉलेज आते हैं और पढ़ाई न होने की वजह से वापस लौट जाते हैं।

इस मौके पर छात्र नेता बादल यादव, मनीष, रोहित, सचिन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment