Search

सिकंदराबाद: जेएस कॉलेज में बसंत पंचमी महोत्सव, निराला व नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया गया नमन

150 Views

सिकंदराबाद: नगर के जस पीजी कॉलेज में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी महोत्सव एवं महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को भक्ति व सांस्कृतिक वातावरण से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन एवं प्रोफेसर लोकेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ. नवीन कुमार ने किया।

सरस्वती पूजन के उपरांत अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने महाकवि निराला के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को शोध परियोजनाओं से जुड़ने तथा साहित्यिक चिंतन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं प्रोफेसर लोकेश कुमार ने अपने वक्तव्य में लक्ष्मी एवं सरस्वती से जुड़ी पौराणिक कथाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अंकित वर्मा ने निराला के साहित्यिक योगदान पर विचार रखे। डॉ. प्रीति सक्सेना द्वारा प्रस्तुत राम स्तुति तथा डॉ. गीता शेखावत के काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर डॉ. विकास पांडे, प्रदीप गोयल, डॉ. मयंक सक्सेना, डॉ. वरुण त्यागी, डॉ. श्वेता शर्मा, सिद्रा मणि शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में महाविद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आज़ादी के संघर्ष में नेताजी के योगदान पर चर्चा की गई। प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने आज़ाद हिंद फौज के गठन और उसके ऐतिहासिक योगदान की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ हुआ।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment