Search

सिकंदराबाद: जर्जर तारों के मरम्मत कार्य के चलते 11 दिसंबर को 7 घंटे की कटौती

365 Views

सिकंदराबाद:  जोखाबाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को निर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। 33/11 केवी जोखाबाद उपकेंद्र नंबर-7 पर 33 केवी के जर्जर तारों को बदलने का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते रजपुरा, जोखाबाद और औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 7 घंटे बंद रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आवश्यक दैनिक कार्य बिजली बंद होने से पहले पूरा कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विभाग को उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा का एहसास है, लेकिन सुरक्षित एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए यह कार्य आवश्यक है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment