Search

बुलंदशहर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक

50 Views

बुलंदशहर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एवं 17 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।


बुलंदशहर: जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत माह प्राप्त 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जानकारी दी गई। इसी क्रम में पूर्व सैनिक बंधुओं एवं उनके परिजनों से इस बार 17 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण करने वाला अधिकारी अगली बैठक में संबंधित प्रपत्र सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment