Search

सिकन्द्राबाद: नगर पालिका में शुरू हुआ साप्ताहिक “जनता दर्शन” कार्यक्रम

892 Views

सिकन्द्राबाद नगर पालिका में अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में पहला “जनता दर्शन” कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।


सिकन्द्राबाद: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर पालिका अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में पहला “जनता दर्शन” कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह, विशेष कार्याधिकारी ए.एस. खॉन, तथा सभासदगण संजय यादव, विनोद शर्मा, शाहिद कुरैशी, सुभाष मावी, प्रदीप वर्मा (टाटू), रिहान कुरैशी, प्रदीप शर्मा, मौ. असलम, नवीन शर्मा, केशव दीक्षित एवं निधि गर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित द्वारा नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, साथ ही जनता द्वारा प्रस्तुत कई शिकायतों का स्थल पर ही निस्तारण किया गया। नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनता की समस्याओं का समाधान तेजी और पारदर्शिता के साथ हो सकेगा।

पालिका अध्यक्ष डा. दीक्षित ने बताया कि “जनता दर्शन” कार्यक्रम अब हर बुधवार नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, शासन की ‘समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान’ के अंतर्गत विकसित पोर्टल पर नागरिक फीडबैक देने के लिए भी उपस्थित लोगों को जागरूक और प्रेरित किया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment