Search

सिकंदराबाद में सरिया चोर गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp
587 Views

सिकंदराबाद: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदराबाद क्षेत्र में सक्रिय सरिया चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 30 लाख रुपये से अधिक कीमत की सरिया बरामद की गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज़, मनोज, नितिन और बिलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह अम्बा कंपनी की सरिया की खेप में हेराफेरी कर रहा था, जिसमें कंपनी के ही वाहन चालक की मिलीभगत थी।

पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद के सावली इलाके में स्थित एक पार्किंग क्षेत्र की आड़ में इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। ड्राइवर शाहनवाज़ की मदद से नया सरिया चोरी कर बाहर भेजा जा रहा था, जिसे बाद में गिरोह के अन्य सदस्य बेच देते थे।

सिकंदराबाद पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते इस गिरोह का भंडाफोड़ हो पाया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार किन-किन अन्य स्थानों से जुड़े हुए हैं।

बाईट-सीओ पूर्णिमा सिंह 
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment