Search

दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव करेगी परेशान

142 Views

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिन हीटवेव जारी रह सकती है। भीषण गर्मी के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुज़र जाने के रहते उमस से आम लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि आसमान साफ हो चुका है।

IMD विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ना होने की वजह से बादल जमा नहीं होंगे और उमस से आम लोगों को राहत रहेगी लेकिन हीटवेव जारी रहने वाली है। IMD की ओर से मानसून को लेकर भी जानकारी साझा की गई और देशभर के अलग-अलग हिस्सों के मौसम से जुड़ी जानकारी दी है।

 

हीटवेव के लिए रेड अलर्ट
जहां दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट दो दिन तक बिहार, तीन दिन झारखंड और पूर्वी यूपी में पांचों दिन जारी रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी ऑरेंज अलर्ट है लेकिन शाम तक यह रेड अलर्ट में जा सकता है। पंजाब हरियाणा को लेकर जानकारी दी गई है कि वहां फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में हीटवेव आ सकता है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट है, उसके बाद येलो अलर्ट जारी होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार सहित कुछ राज्यों में 18-19 जून तक बारिश हो सकती है।

मानसून को लेकर क्या जानकारी है?
IMD विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने जानकारी दी और कहा कि मानसून महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून आ चुका है। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में भी मानसून का असर शुरू है।

अब दिल्ली में मौसम कब होगा मेहरबान
IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया, भारत के उत्तरी बेल्ट में अगले 4-5 दिनों तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। 17-18 जून को हीटवेव की स्थिति कमजोर हो सकती है। दिल्ली को लेकर आज (12 जून) ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद येलो अलर्ट हो जाएगा। ऐसे में दिल्लीवालों को अगले चार-पांच दिनों तक लू से राहत नहीं मिलने वाली है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment