Search

पुलिस महानिरीक्षक ने की पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, आगामी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दिए निर्देश

Share Now :

WhatsApp
341 Views

बुलंदशहर। जनपद में बीती शाम पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मेरठ नचिकेता झा द्वारा आगामी पर्व कांवड़ यात्रा, बकरीद और अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार सहित सभी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में बैठक की।

आगामी पर्व कावड़ यात्रा और बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए दिए गए निर्देशपु

लिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया बकरीद पर नमाज आयोजित होने वाले स्थानों तथा कांवड़ यात्रा के मार्गों को समय से पहले चिन्हित करा लें एवं मुख्य चौराहों, मंदिरों, मस्जिदों पर विशेष सतर्कता बनाये रखने के साथ- साथ शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने व आगामी पर्व कांवड़ यात्रा व बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए।

इसके पूर्व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस पेंशनरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी की गयी एवं समस्याओं का निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment