Search

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव

70 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में होली का उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं स्तुति के साथ की गई।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आचार्य परिवार ने फूलों की होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। होलिकोत्सव कार्यक्रम का संचालन आचार्य विपिन कुमार द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, आचार्य-आचार्या बहनों, लिपिक एवं कर्मचारी वर्ग को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लें तथा साथ ही अपनी परीक्षाओं की तैयारी भी पूरी लगन से करते रहें।

विद्यालय की प्रबंध समिति ने भी समस्त अभिभावकों, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय परिवार को होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News