सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्ष पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ।
सिकन्दराबाद: कायस्थवाड़ा स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में नई इमारत के तैयार होने के उपलक्ष्य में मंगलवार रात्रि भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रकाश पर्व गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत की 350वीं सालगिरह के अवसर पर किया गया।

इस पावन अवसर पर सिख धर्म के प्रसिद्ध कीर्तनिये भाई रविन्दर सिंह दरबार साहिब, अमृतसर से विशेष रूप से पधारे और अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के महासचिव एवं लीगल सेल के चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह काहलों भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, होशंगाबाद, अनूपशहर, दिल्ली, गाज़ियाबाद, हज़रतपुर, इनायतगढ़ी, गिजौरी, स्याना, गुलावठी, मुंडाखेड़ा सहित विभिन्न स्थानों की गुरुद्वारा समितियों एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक पति देवेंद्र सिंह सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, नितिन भटनागर, सुरेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, पिंकी वोहरा, रिक्की, मोहित अग्रवाल, मयंक शर्मा सहित नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के समाजसेवी, धर्मप्रेमी तथा समस्त साध संगत ने शिरकत की।
कार्यक्रम का समापन अरदास एवं गुरु का लंगर के साथ हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में शीश नवाया।
