Search

भाजपा कार्यकर्ता व समाज के लोगों ने चोरी की घटना के खुलासा होने पर किया गुलावठी पुलिस को सम्मानित

Share Now :

WhatsApp
388 Views

बुलंदशहर। गुलावठीकोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसको लेकर नगर के गणमान्य लोगो द्वारा कोतवाली प्रभारी व उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंहल, भाजपा नेता राजीव सैनी, समाजसेवी संजय बी लाल, समाज सेवी निक्कू प्रधान, समाजसेवी राजू गुप्ता गुलावठी थाने पहुंचे और उन्होंने कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह सहित चोरी की घटना के खुलासे में शामिल पुलिस टीम को फूलमाला व पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस टीम का आभार जताया।

आपकों बता दें कि गुलावठी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरो को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया है। उक्त चोरों ने 6 मई की रात को एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस चोरो तक पहुंची, और उनसे चोरी का माल भी बरामद किया। चोरी की घटना के दौरान पीड़ित परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। उसी दौरान उक्त चोरो ने घटना को अंजाम दिया था। जिसके खुलासे को लेकर पुलिस टीम का सम्मान किया गया।

इस दौरान थाना प्रभारी से नगर की कुछ समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment