गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचा। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।आसपास के लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह गुलावठी थाना क्षेत्र के सैदपुर रोड के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर जनपद गाजियाबाद निवासी मनोज किरोला पुत्र महिपाल सिंह अपने साथी आकाश पुत्र राजकुमार निवासी विजयनगर गाजियाबाद के साथ स्कूटी पर सवार होकर गुलावठी क्षेत्र के गांव असावर में दवाई लेने के लिए जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह वह गुलावठी के सैदपुर रोड पर गांधीगंज के निकट पहुंचे उसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गई। जिसमे मनोज किरोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आकाश घटना का शिकार होने से बाल बाल बच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
