ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बुलंदशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 31 अगस्त को चांदपुर रोड स्थित जिला कार्यालय पर होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
बुलंदशहर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद बुलंदशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आगामी 31 अगस्त, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष ठा. विजय राघव ने जानकारी दी कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर के चांदपुर रोड स्थित जिला कार्यालय (निकट फ्लिपकार्ट ऑफिस, शीशम वाली गली, वार्ड नंबर 10) पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दैनिक रहस्य संदेश के प्रधान संपादक रामनरेश चौहान होंगे।
पत्रकार सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष और सदस्य शामिल होकर संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वहीं संजय गोयल ने कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा, हरकेश सोलंकी, सुरेश भाटी, जेपी गुप्ता और आकाश सक्सेना मौजूद रहे।
