Search

सिकंदराबाद: गोपाष्टमी के अवसर पर हुआ भव्य गौ पूजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे शामिल

354 Views

सिकंदराबाद: शुक्रवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर चंद्रा फार्म हाउस, रामबाड़ा, सिकंदराबाद में भव्य गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ-सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास विभाग प्रचारक बुलंदशहर रहे, जबकि मुख्य वक्ता हरि शंकर (क्षेत्रीय संयोजक, गौ सेवा गतिविधि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ने गौ-संवर्धन एवं संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि परखम (मथुरा) में गो अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां गाय के उत्पादों से अनेक प्रकार की औषधियों का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध शास्त्री, सतीश गर्ग और अनिल मोगा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल (संघचालक, जिला बुलंदशहर) ने की, जबकि मुख्य यजमान हरीश रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिषेक पंवार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नितिन गर्ग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सूरज सैनी, सुनील, पंडित घनश्याम, पंडित धर्मेंद्र शर्मा, ऋषभ, मनोज, प्रशांत सहित अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment