Search

सिकंदराबाद: 33/11 केवी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य, कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी

395 Views

सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए बताया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोपालपुर पर रविवार, 30 नवंबर 2025 को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र पर 33 केवी कंट्रोल पैनल स्थापना तथा 11 केवी जर्जर तारों के प्रतिस्थापन का कार्य प्रस्तावित है।

इन आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग चार घंटे की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे जोखाबाद, औद्योगिक क्षेत्र, गोपालपुर, यूपीएसआईडीसी कॉलोनी, धनपुरा और सरकारी कॉलोनी की बिजली प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने दैनिक आवश्यक कार्य निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभागीय अधिकारियों ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यह कार्य सुरक्षित एवं सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment