Search

सिकंदराबाद: जैन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

330 Views

सिकंदराबाद: जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद में छात्र-छात्राओं के दंत स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सोलंकी ने बताया कि यह शिविर चंद्रवती रघुवीसरन जैन औषधालय के चिकित्सकों के सहयोग से लगाया गया है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दांतों की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही छात्राओं को दांतों की सही देखभाल, नियमित सफाई और दंत रोगों से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।

जांच के दौरान जिन बच्चों के दांतों में किसी प्रकार की समस्या पाई जाएगी, उनका उपचार चंद्रवती रघुवीसरन जैन औषधालय में पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।
इसके अलावा, विद्यार्थियों के परिवारजनों के लिए भी निशुल्क दंत परीक्षण की व्यवस्था की गई है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News