Search

सिकंदराबाद: फूड पॉइज़निंग से परिवार की तबियत बिगड़ी, एक की मौत

1,101 Views

फूड पॉइज़निंग के कारण गांव गेसूपुर में एक परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ी। इलाज के दौरान छोटे बेटे हर्षित की मौत हो गई। अन्य सदस्यों की स्थिति खतरे से बाहर है।


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर में फूड पॉइज़निंग के कारण एक परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान परिवार के छोटे सदस्य हर्षित की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में परिवार के सदस्य अशोक कुमार उर्फ सोनी ने बताया कि बुधवार शाम को परिवार ने घर पर लौकी के बने कोफ्ते का सेवन किया। इसके कुछ घंटे बाद सभी की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन परिवार के सदस्यों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हर्षित की हालत गंभीर होने पर उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर किया।

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हर्षित की मौत हो गई। मृतक गांव में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने शव का अंतिम संस्कार बिना पुलिस कार्रवाई के ही किया। परिवार में युवक की अचानक मौत से कोहराम मचा हुआ है। हालांकि गांव में खाने में किसी रंजिश के चलते विष मिला होने की चर्चा है, जिसे अशोक कुमार ने अफवाह बताया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment