एनएच-34 के लुहारली टोल प्लाजा पर NHAI और GAEPL द्वारा कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को सावधानियां बताई गईं और रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
सिकंदराबाद: कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजीत यादव एवं GAEPL परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व रोड सेफ्टी मैनेजर दयानंद वर्मा एवं वरिष्ठ टोल प्रबंधक बजरंग सैनी ने किया।

अभियान के दौरान टोल प्लाजा पर आने वाले वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों के पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप/स्टिकर लगाए गए, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों की पहचान आसानी से हो सके।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को सलाह दी कि—
- कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें
- सड़क पर वाहन खड़ा न करें
- धीमी गति से वाहन चलाएं और ओवरटेक न करें
- पार्किंग/फॉग लाइट जलाकर रखें
- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
- दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें
- दिशा-सूचक संकेतों पर विशेष ध्यान दें
इस मौके पर NHAI के R.E. वृज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत सिंह, इंसिडेंट मैनेजर अजीत चौधरी, सिक्योरिटी मैनेजर सोमवीर सिंह, ATMS नितिन तेवतिया, CRO धर्मेन्द्र सिंह, पवन चाहर, RPO इखलाख खान, PMC नूतन कुमार, हाइड्रा ऑपरेटर रवि सहित पूरी टीम मौजूद रही।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
