Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 26 ई-रिक्शा और 8 घरेलू कनेक्शन पकड़े गए

852 Views
सिकंदराबाद विद्युत विभाग की टीम ने टाउन क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर 26 ई-रिक्शा और 8 घरेलू उपभोक्ताओं को अवैध बिजली उपयोग करते पकड़ा। सभी पर एफआईआर दर्ज कराई गई

सिकंदराबाद: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग, पुलिस विभाग और विजिलेंस टीम की संयुक्त टीम ने टाउन क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीवाड़ा, छासियावाड़ा, खत्रीवाड़ा और बंसल सिनेमा के पीछे स्थित नई बस्ती में दबिश दी।

अभियान के दौरान टीम ने तीन स्थानों पर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग करते हुए कुल 26 ई-रिक्शा पकड़े। वहीं 8 घरेलू उपभोक्ता भी बिना अनुमति बिजली उपयोग करते हुए पाए गए। सभी का कुल लोड 35 किलोवाट दर्ज किया गया।

विद्युत चोरी के इन सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

टीम में अवर अभियंता कृष्ण, संजय कुमार मौर्य, शाहिद हसन और मोहर सिंह सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करें। बिजली चोरी दंडनीय अपराध है, इससे बचने और जुर्माने की कार्रवाई से स्वयं को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment