Search

सिकंदराबाद: वृहद गौशाला पहुंचे डीएम कुमार हर्ष, 1621 गौवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

113 Views

सिकंदराबाद। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सिकंदराबाद ब्लॉक के ग्राम कोन्दू में संचालित वृहद गौशाला का निरीक्षण कर वहां गौवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूसा, चारा, पेयजल, साफ-सफाई एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि गौशाला में वर्तमान में लगभग 1621 गौवंश संरक्षित हैं। इनके रखरखाव एवं देखभाल के लिए 28 केयरटेकर तैनात हैं, जबकि रात्रि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 चौकीदार नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने गौवंशों के स्वास्थ्य, पोषण एवं संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में स्वच्छता, पर्याप्त चारा-पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएं, जिससे गौवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News