Search

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने मनाया पारिवारिक दीपावली मिलन व मात्रृ पितृ सम्मान समारोह

1,036 Views

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा सिकन्द्राबाद द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर पारिवारिक दीपावली मिलन व मात्रृ पितृ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माता-पिता के प्रति सम्मान और पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया।


सिकन्द्राबाद: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा, सिकन्द्राबाद द्वारा रविवार रात 12 अक्टूबर को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह एवं मात्रृ पितृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शाखा अध्यक्ष अनिल मोघा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर प्रान्तीय चेयरमैन सतीश चंद्र गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में निहित माता-पिता के प्रति आदर एवं सम्मान की परंपरा को सशक्त बनाना और परिवारिक एकता के भाव को प्रोत्साहित करना है।

सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने “मात्रृ पितृ सम्मान” पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। शाखा की ओर से शिक्षिका स्नेहिल गौड़ सहित सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।

मात्रृ पितृ सम्मान कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों ने अपने माता-पिता को शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर माता-पिता भावुक और भाव-विभोर नजर आए।

संदीप गर्ग ने मात्रृ पितृ सम्मान पर गीत प्रस्तुत किया जबकि वी. एस. सक्सेना ने दीपावली पर्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक हरसरण शर्मा ने मंच संचालन करते हुए माता-पिता के सम्मान में प्रेरक उक्तियाँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में एस. एन. शर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता, जुगल किशोर बंसल, आर. पी. अग्रवाल, आर. के. गुप्ता, शिव प्रकाश काका, नीरू गुप्ता, माधुरी गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment