Search

सिकंद्राबाद में दो पक्षों में विवाद: फायरिंग से मची अफरा-तफरी,कई लोग लिए हिरासत में

घटनास्थल पर पर पहुंची पुलिस
746 Views

सिकंद्राबाद: कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीवाडा में फायरिंग मामला सामने आया। फायरिंग से मोहल्ले में अफरा- तफरी मच गई। फायरिंग की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ, कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वही दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।

घटनास्थल पर पर पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर पर पहुंची पुलिस

 

नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में बुधवार की शाम 6 बजे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग शुरू हो गई। लोग जान बचाने के लिए इधर- ऊधर दौड़ते नजर आए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 फायरिंग से मची अफरा-तफरी,कई लोग लिए हिरासत में

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment