सिकंदराबाद: शहर के सिरोधन रोड स्थित 40 फुटा रास्ते पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेरे में एक मृत गोवंश को फेंक दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस घटना को देखा तो इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने देखा कि कुछ आवारा कुत्ते मृत गोवंश को नुकसान पहुँचा रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत कुत्तों को भगाया और नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मृत गोवंश को विधि-विधान के साथ दफना दिया गया।


स्थानीय लोगों में रोष, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि मृत गोवंश को सड़क पर फेंकना अमानवीय कृत्य है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोवंश की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अपील की कि यदि किसी को घायल या मृत गोवंश दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।
