Search

नलकूपों के ताले तोड़कर मोटरों को चोरो ने बनाया निशाना, 6 मोटर चोरी

279 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद में भी चोरी की वारदात का सिलसिला जारी है। आये दिन मोटर चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादाबाद निवासी दीपक, बृजपाल, महेश, संजू, योगेंद्र व राकेश आदि किसानों ने बताया कि उनके नलकूपों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर 6 बिजली मोटर व ईंजन चोरी कर ले गए हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। आए दिन हो रही चोरियों को लेकर किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों ने कार्रवाई को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment