Search

चोरों ने मंदिरों से उडाएं शिखर कलश, जांच में जुटी पुलिस

430 Views

सिकंदराबाद। शनिवार की रात्रि में ककोड़ रोड पर स्थित प्राचीन चामुंड मंदिर व निकट स्थित शिव मंदिर से चोरों ने शिखर कलश चोरी कर लिए। रविवार की सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। वही श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की।

 

मंदिर के सेवादार लक्ष्मण सैनी ने बताया कि शनिवार की रात्रि में चोरों ने ककोड़ रोड स्थित प्राचीन चामुंड मंदिर व पास स्थित शिव मंदिर से पीतल के शिखर कलश चोरी कर लिए। दोनों मंदिरों के शिखर कलश का वजन करीब बाईस किलो है। बताया कि हर रविवार को चामड़ मंदिर पर भंडारा के आयोजन किया जाता है। मंदिर में दूर दराज, आसपास एवं नगर के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं।

अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment