Search

गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम ने पकड़ा 1 वर्ष से फरार पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी, किया अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

251 Views

बुलंदशहर। जनपद में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज स्वाट टीम व थाना गुलावठी पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर एक पुरस्कार घोषित अपराधी को ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर से अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया।

थाना गुलावठी के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम दोराऊ थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर का निवासी है। हाल निवासी म0न0 610 टावर आई गैलक्सी नोर्थ एवन्यू -2 ग्रेटर नौएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं। इस अपराधी पर जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी, खुर्जा के साथ साथ थाना सदरबाजार आगरा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है जिसमे अपराधी 1 वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस ने अभियुक्त प्रताप के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल मय 2 कार्टेज, 1 मार्कशीट, 1 सनद, 1 पैन कार्ड, 1 चरित्रण प्रमाण पत्र, 1 आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

 

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment