Search

आलू व्यापारी की गोली मारकर हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

219 Views

बुलंदशहर:  मंगलवार को एक आलू व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के पास से डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिए। इसके बाद हवा में बंदूक लहराते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी आलू व्यापारी फकरू मंगलवार को बुलंदशहर स्थित नवीन मंडी गए थे। दोपहर को वहां से डेढ़ लाख रुपए लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार होकर दो बदमाश आए। पहले उन्हें रोका, उनसे बात की। इसके बाद अचानक तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही फकरू नीचे गिर पड़े। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने आलू व्यापारी के सिर में एक से अधिक गोली मारी थी। बदमाशों ने कोतवाली देहात क्षेत्र के मौसमगढ़ के पास वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार फकरू औरंगाबाद नगर पंचायत से वार्ड का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment