मोके पर आई 29 शिकायतों में से 3 का हुआ निस्तारण
सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में महीने के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस डीएम श्रुति शर्मा एसएसपी श्लोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें डीएम श्रुति शर्मा एसएसपी श्लोक कुमार, सीएमओ मंजू अग्रवाल, एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

एसडीएम संतोष जगराम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 20 राजस्व, 5 पुलिस विभाग, 2 सप्लाई विभाग, 1 सिचाईं विभाग तथा 1 नगर पालिका विभाग से संबंधित शिकायतें आयी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 29 शिकायतों में से 3 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं डीएम श्रुति शर्मा ने बाकी शिकायतों का वास्तविक व त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम श्रुति शर्मा एसएसपी श्लोक कुमार, सीएमओ मंजू अग्रवाल, एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, तहसीलदार धर्मवीर भारती के अलावा जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय के सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
