Search

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस पर शिशु सभा एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

398 Views

विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदराबाद में बाल दिवस पर शिशु सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भजन-कीर्तन और खेल प्रतियोगिताओं के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।


सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, सिकंदराबाद में बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सत्र के साथ हुई, जहां विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता माहेश्वरी ने बच्चों को “संगठन में शक्ति है” विषय पर प्रेरक कहानी सुनाई। उन्होंने सामूहिकता, अनुशासन और सहयोग के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया

इसके बाद विद्यालय के आचार्य राम प्रकाश शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके संबोधन ने बच्चों को नेहरू जी के व्यक्तित्व और बाल दिवस के महत्व से रूबरू कराया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भजन, गीत, कविता, कहानी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, संगीत और खुशियों का अनोखा माहौल बन गया।

क्षेत्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को विद्यालय की ओर से उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाल दिवस की खुशियों को दोगुना किया।

कार्यक्रम में रामकरन दक्ष (प्रधानाचार्य, बालिका विद्या मंदिर) सहित अनेक सम्मानित अभिभावकगण भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या बंधुओं के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। बाल दिवस का यह उत्सव बच्चों के लिए प्रेरणादायी, आनंददायी और यादगार बनकर स्कूल की स्मृतियों में दर्ज हो गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment