“सिकंदराबाद तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।”
सिकंदराबाद : सिकंदराबाद तहसील में दिन-प्रतिदिन बढ़ते भ्रष्टाचार और अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार धर्मवीर भारती को सौंपा।
प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, चौधरी प्रेमराज भाटी और नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि तहसील में आम नागरिकों विशेषकर किसानों के साथ हो रहे शोषण और रिश्वतखोरी के खिलाफ यह प्रदर्शन जरूरी हो गया था।
प्रवीण भारतीय ने बताया कि किसान जब अपने कार्यों के लिए तहसील आते हैं तो उन्हें जानबूझकर कई दिनों तक टालमटोल किया जाता है, जिससे मजबूर होकर उन्हें रिश्वत देनी पड़ती है। दाखिल-खारिज, खसरा-खतौनी जैसे कार्यों में लेखपालों और अन्य कर्मचारियों द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन एक बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।
संगठन ने तहसील में प्रार्थना पत्र रिसीव करने के लिए अलग खिड़की खोलने की भी मांग की, ताकि नागरिकों को फॉर्म जमा कराने में सुविधा मिल सके।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आलोक नागर, बलराज हूंण, कृष्णपाल यादव, प्रेम प्रधान, कृष्णा नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, मुंशी जाहिद, राजकुमार पीलवान, यतेंद्र नागर, बसंत भाटी, धीर सिंह भाटी, दया प्रधान, मोहित अधाना, डॉ. पिंटू, विजय प्रधान, ऋषि बंसल, नारायण भाटी, राकेश भाटी, रवि पहलवान, आदेश पहलवान, गजेंद्र सागर, अनिल सागर, उद्यम सिंह दरोगा, मलखान सिंह यादव, जगवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरबंश सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, सुबोध कुमार, चौ. रामबीर, जितेंद्र कुमार, शादी राम, किरणपाल सिंह, राज कुमार, कपिल, तेजवीर, विशाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
