Search

सिकंदराबाद: कैरियर काउंसलिंग से छात्रों को मिला रोजगार मार्गदर्शन

420 Views

सिकंदराबाद : जिला सेवायोजन कार्यालय, बुलंदशहर द्वारा जैन इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को एनसीएस (NCS), सेवायोजन एवं रोजगार संगम पोर्टल की जानकारी दी गई तथा विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तित्व विकास और कैरियर मार्गदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सेवायोजन कार्यालय बुलंदशहर से प्रदीप कुमार यादव एवं तन्मय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा उपलब्ध रोजगार अवसरों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बताया कि sevayojan.com पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है और छात्र अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रदेश में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली नियुक्तियां इसी पोर्टल के जरिए की जा रही हैं।

प्रदीप यादव ने यह भी जानकारी दी कि निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इस पोर्टल पर भी पंजीकरण निःशुल्क है और पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को वॉल्सन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सिकंदराबाद में रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार सोलंकी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को रोजगार संबंधी सही जानकारी देने और उनके भविष्य को दिशा देने में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News