Search

कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Share Now :

WhatsApp
कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
1,007 Views

सिकंदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। एक युवक की मौत, दूसरा घायल। कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

सिकंदराबाद: खुर्जा-सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित बोढा गांव के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिकंदराबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर। एक युवक की मौत, दूसरा घायल

पुलिस चौकी प्रभारी नीरज शर्मा के अनुसार, बाइक सवार युवक सिकंदराबाद से चोला की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बोढा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हादसे में अखिलेश पुत्र अशोक निवासी बड़ौदा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी कपिल पुत्र रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

टक्कर के बाद कार चालक फरार

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी भिजवा दिया है।

कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Published On

Leave a Comment