Search

सिकंदराबाद: डीएम और एसएसपी ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण

473 Views

सिकंदराबाद बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। ठंड से बचाव, साफ-सफाई व अलाव सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिकंदराबाद: जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आज सिकंदराबाद में बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए संचालित रैन बसेरे में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पर्याप्त कंबल, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। 

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रैन बसेरे के आसपास नियमित गश्त के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment