Search

बुलंदशहर: दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए यातायात पुलिस का सघन अभियान

424 Views

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों के क्रम में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुलंदशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 19 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिमा सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के कार्यों की समीक्षा की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिमा सिंह ने टीम को निर्देशित किया कि चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, जिससे सड़क सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इसके उपरांत पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिमा सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने यातायात पुलिस टीम व क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ चाँदपुर चीनी मिल का दौरा किया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए और ट्रैक्टर चालकों को ओवरलोड गन्ना न ले जाने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment