Search

बुलंदशहर: नववर्ष 2026 को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, SSP ने किया पैदल गश्त

315 Views

बुलंदशहर: नववर्ष–2026 के आगमन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर एवं कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ सतर्कता पूर्वक पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच कर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस बल को दिए गए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल, क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुलंदशहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें तथा नववर्ष का स्वागत शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ करें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment