Search

बुलंदशहर: स्याना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित वेगन आर कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

बुलंदशहर: स्याना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित वेगन आर कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल
1,110 Views

बुलंदशहर : बीबीनगर-स्याना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज़ रफ्तार वेगन आर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा बालाजी मंदिर के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग मजदूरी से संबंधित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

बुलंदशहर: स्याना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित वेगन आर कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

मौके पर ही दो की मौत
थाना पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया। चिकित्सकों ने ठेकेदार सोनू उर्फ योगेश (45 वर्ष) निवासी चासी थाना आहार और सौरभ (45 वर्ष) निवासी रामबझेड़ा खुर्द थाना पिलखुवा को मृत घोषित कर दिया।

बुलंदशहर: स्याना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित वेगन आर कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

तीन गंभीर घायल, एक को हल्की चोट
हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप और विजय (दोनों निवासी चासी थाना आहार) और अतुल निवासी रामबझेड़ा खुर्द को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हरवीर सिंह निवासी रामबझेड़ा खुर्द को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

इस दु:खद घटना से मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment