Search

बुलंदशहर: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बुलंदशहर पुलिस को मिला नया फॉरेंसिक वाहन

113 Views

बुलंदशहर पुलिस को अपराध जांच को और वैज्ञानिक व सटीक बनाने के लिए अत्याधुनिक फॉरेंसिक वाहन (बोलेरो कैंपर) मिला है। एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिंगरप्रिंट किट, डीएनए सैंपलिंग किट, कैमरा, लैपटॉप और अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस यह वैन घटनास्थल पर त्वरित जांच में मदद करेगी।


बुलंदशहर: अपराधों की जांच को और अधिक वैज्ञानिक व सटीक बनाने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया फॉरेंसिक वाहन (बोलेरो कैंपर) उपलब्ध कराया गया है

मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष से एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर के आदेशानुसार इस नवागत फॉरेंसिक वैन को रवाना किया गया है। यह वाहन अत्याधुनिक जांच उपकरणों से लैस है, जिसके माध्यम से अपराध घटनास्थलों का वैधानिक परीक्षण, साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन और उनका वैज्ञानिक विश्लेषण बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

यह वाहन फिंगरप्रिंट किट, क्राइम सीन किट, एविडेंस कलेक्शन किट, डीएनए सैंपलिंग किट, हाई रेजोल्यूशन कैमरा किट, ब्लड व सैंपल कलेक्शन किट, फर्स्ट एड किट, फुटप्रिंट कास्ट किट, लैपटॉप एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है।

इसके माध्यम से पुलिस की फील्ड यूनिट टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित करेगी। इससे अपराधों के अनावरण की गति तेज होगी और अपराधियों को सजा दिलाने में आसानी होगी।

अधिकारियों का कहना है कि इस वैन के आने से जांच की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और अपराधियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य संकलित करने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ जनपद की जनता को मिलेगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment