Search

बुलंदशहर: गंगा घाटों और कावड़ मार्गों का पुलिस निरीक्षण, गोताखोरों को वितरित की गई पहचान टी-शर्ट

725 Views

बुलंदशहर में सावन कांवड़ यात्रा को लेकर ASP ग्रामीण तेजवीर सिंह ने गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया, गोताखोरों को टी-शर्ट वितरित कर सुरक्षा निर्देश दिए।

बुलंदशहर: सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह ने रविवार को थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

गंगा घाटों और कावड़ मार्गों का पुलिस निरीक्षण, गोताखोरों को वितरित की गई पहचान टी-शर्ट

निरीक्षण के दौरान घाटों पर तैनात गोताखोरों को उनकी पहचान के लिए विशेष टी-शर्ट वितरित की गईं। एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों व गोताखोरों को निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति को गहरे पानी में न जाने दिया जाए। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

बुलंदशहर: गंगा घाटों और कावड़ मार्गों का पुलिस निरीक्षण, गोताखोरों को वितरित की गई पहचान टी-शर्ट

इसके बाद तेजवीर सिंह ने कांवड़ मार्गों का भी निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत कर उनकी कुशलता जानी व मंगलमय यात्रा की कामना की। यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई।

बुलंदशहर: गंगा घाटों और कावड़ मार्गों का पुलिस निरीक्षण, गोताखोरों को वितरित की गई पहचान टी-शर्ट

इसी क्रम में उन्होंने थाना अहार क्षेत्र के अंबकेश्वर महादेव मंदिर का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायज़ा लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक कर उन्हें ब्रीफ किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।

बुलंदशहर: गंगा घाटों और कावड़ मार्गों का पुलिस निरीक्षण, गोताखोरों को वितरित की गई पहचान टी-शर्ट

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment