Search

बुलंदशहर: पति ने पत्नी की हत्या की रची साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

742 Views

बुलंदशहर में पति ने पत्नी की हत्या के लिए 3.5 लाख की सुपारी दी। 80 हजार एडवांस देकर सुपारी किलर्स से कराई गोलीबारी, महिला बाल-बाल बची, पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार


बुलंदशहर:  बुलंदशहर पुलिस ने किया खुलासा। पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कराने की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 3.5 लाख रुपये में सुपारी दी थी और 80 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे। लेकिन किस्मत से महिला की जान बच गई और पुलिस ने हत्या की इस साजिश का पर्दाफाश कर पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नाश्ते के बहाने बुलाया, फिर चली गोली

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता काजल शर्मा  1 सितंबर 2025 को कोर्ट की तारीख पूरी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका पति उसे नाश्ता कराने के बहाने वैगनआर कार में बैठाकर लल्ला बाबू चौराहे के पास दुकान तक ले गया। यहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपी संतोष उर्फ भंडारी, रजत और ब्रज ने काजल की पहचान की। इसके बाद उसे ई-रिक्शा में बैठाया गया और काली नदी के पास रोककर रजत ने गोली चला दी।

कोर्ट केसों से परेशान था पति

पुलिस जांच में सामने आया कि काजल शर्मा और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। काजल ने पति के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज कर रखे थे। इन्हीं मुकदमों से परेशान होकर पति ने संतोष उर्फ भंडारी और उसके साथियों को 3.5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। योजना के तहत पहले ही 80 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

बाल-बाल बची महिला, आरोपी गिरफ्तार

गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति समेत तीनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment