बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के थाना खानपुर क्षेत्र में स्थित खिदरपुर सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गोली चला दी।

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने आई थी। इसी दौरान, उसका पति वहां आ पहुंचा और उसे प्रेमी के साथ देखकर आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने से घायल महिला और प्रेमी
हमले में महिला और उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ स्याना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित पति को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला बीते काफी दिनों से अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी, जिससे पति काफी नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

1 thought on “<span class="first">बुलंदशहर:</span> <span class="second">हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई पत्नी और उसके प्रेमी पर पति ने चलाई गोली</span>”
Very denger story
Nice