Search

गुलावठी: हाईटेंशन तार गिरने से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों में रोष

127 Views

बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहमदाबाद में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर किसान मुबारक की दो भैंसों पर गिर गया। हादसे में दोनों भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसान को आर्थिक सहायता की मांग की।


बुलंदशहर:  गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहमदाबाद में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 11 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर किसान मुबारक के आंगन में गिर पड़ा। इस दौरान वहां बंधी उनकी दो भैंसें चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ग्रामीण कई बार आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्युत विभाग को आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे सुबह तक कई गांवों की बिजली गुल रही।

स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात पर नजर रखी। किसान परवेज ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने किसान मुबारक को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। बताया गया कि मुबारक अपनी भैंसों का दूध बेचकर ही परिवार का पालन-पोषण करता था।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment