Search

बुलंदशहर में एक लाख का इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया मुठभेड़ में ढेर, यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

Share Now :

WhatsApp
695 Views

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया पश्चिमी यूपी का कुख्यात डकैत, हत्या और डकैती के कई मामलों में था वांछित

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को शुक्रवार शाम एक बड़ी सफलता मिली है। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात डकैत विनोद गड़ेरिया, जिस पर 1 लाख का इनाम घोषित था,को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

 

STF की नोएडा यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़ेरिया अपने गैंग के साथ इलाके में सक्रिय है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में डकैत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विनोद गड़ेरिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जिलों में कई डकैती, लूट और हत्या के मामलों में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह एक शातिर अपराधी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

इस एनकाउंटर को लेकर स्थानीय पुलिस और STF टीम की सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment