Search

बुलंदशहर: पहासू थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़,एक बदमाश घायल

1,021 Views

बुलंदशहर: पहासू थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सिकंदराबाद का लुटेरा मौज्जम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह लंगड़ा हो गया।

14 लाख की लूट में था शामिल

पुलिस के अनुसार, मौज्जम 9 दिन पहले पहासू क्षेत्र में हुई 14 लाख रुपए की लूट में शामिल था। यह लूट पशु व्यापारियों से की गई थी।

बरामद हुए नकदी और हथियार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौज्जम के कब्जे से 2 लाख 40 हजार रुपए,एक बाइक,पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले, पुलिस ने 2 दिन पूर्व इसी लूटकांड में शामिल एक अन्य लुटेरे आमिर को गिरफ्तार किया था।

स्वाट टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस मुठभेड़ को अंजाम देने में स्वाट टीम और पहासू थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment