Search

तेज रफ्तार बाइक कंटेनर से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Share Now :

WhatsApp
1,010 Views
सिकंदराबाद क्षेत्र में एनएच-34 पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक कुलदीप गुड़गांव में होंडा कंपनी में कार्यरत था।

सिकंदराबाद: एनएच-34 स्थित लॉजिस्टिक पार्क के पास रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, बाइक चला रहे कुलदीप (40), निवासी गांव भईपुर, थाना खुर्जा नगर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे राकेश निवासी गांव फाकाना की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सिकंदराबाद भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

घायल राकेश ने बताया कि उसने लाल कुआं से सिकंदराबाद तक के लिए कुलदीप से लिफ्ट मांगी थी। कुलदीप गुड़गांव से अपने गांव बाइक से आ रहा था। रविवार की छुट्टी होने के चलते वह परिवार से मिलने आ रहा था।

मृतक कुलदीप गुड़गांव में होंडा कंपनी में कार्यरत था और वहीं परिवार के साथ रहता था। उसके चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी की उम्र महज 13 वर्ष है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-34 पर भारी वाहनों का सड़क किनारे खड़ा होना आम बात हो गई है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment