बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध डा0 राकेश कुमार मिश्र एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों व अभियोजन अधिकारीयों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में 22 जून 2024 की रात्रि अपराध-नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व मोहर्रम/कांवड़ यात्रा, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न, अनावरण को शेष डकैती/लूट/हत्या के पंजीकृत अभियोगों एवं वांछितों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत अनुपालन कराने, अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने व जनता की समस्याओं का शीघ्रतम विधिक निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10/जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं वांछित/ईनामी वारंटियो की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने तथा जनता से अच्छा व्यवहार कर जनपद में पुलिस की छवि एवं व्यवहार कुशल बनाए रखने आदि बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गये।

साथ ही आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा थाना कार्यालय एवं पेशी कार्यालय के अभिलेखों की स्थिति अद्यतन रखने, महिला अपराध संबंधी अभियोजन प्रक्रिया में व्यक्तिगत रुचि लेकर दोषियों को सजा दिलवाए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
