Search

सिकंदराबाद: राहुल यादव ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन

372 Views

सिकंदराबाद: नगर के पुराना होली मेला रोड स्थित डॉ. मुरशद करीम मिक्की के ताज क्लिनिक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी राहुल यादव ने किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बल्लू अंसारी भी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। आयोजन के दौरान चिकित्सकों और स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।

उद्घाटन अवसर पर राहुल यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। वहीं वरिष्ठ नेता बल्लू अंसारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं और चिकित्सकों के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए।

डॉ. मुरशद करीम मिक्की ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ताज क्लिनिक आगे भी जनहित में ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा। शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment